गुप्त नवरात्रि पर वैष्णो देवी गुफा में पूजा अर्चना

देहरादून

गुप्त नवरात्रि की पावन नवमी में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में विशेष पूजा अर्चना की गई। माता के दरबार का विशेष श्रृंगार और विशेष आरती की गई। मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरू आचार्य बिपिन जोशी ने बताया साल में नवरात्रि चार बार आती हैं। प्रचलन में चैत्र नवरात्रि और दुर्गा नवरात्रि हैं। माघ मास और आषाढ़ मास की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि कहलाती है। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में दोनों गुप्त नवरात्रि में भी विशेष पूजा अनुष्ठान किया जाता है। कार्यक्रम मे डॉ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता, डॉ. देवाजीत दत्ता,जोशी, तनुज जोशी, गणेश बिजलवान, अरविंद बडोनी का  सहयोग  रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *