बुरास्वा की बेटियों ने चढ़ाया चालदा महाराज को सोने का छत्र

विकासनगर। छत्रधारी चालदा महासू मंदिर समाल्टा में ग्राम बुरास्वा की बेटियों (ध्यांटुडीयां) की ओर से गांव की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए शुक्रवार को मंदिर में सोने का छत्र भेंट किया। गांव से आये सैकड़ो लोगों ने मंदिर में दर्शन कर महाराज का आशीर्वाद भी लिया। गांव की विवाहिता बेटियों ने भी अपने ससुराल से आकर इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। समालटा स्थित चालदा महासू मन्दिर में पहली बार किसी गांव की बेटियों ने सोने के छत्र की भेंट चढ़ाई है। शुक्रवार सुबह से ही लोगों ने मंदिर पहुंच महाराज के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं मंदिर समिति द्वारा गांव से आई लड़कियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया ग्रामीणों ने मंदिर समिति द्वारा की व्यवस्थाओं और साफ सफाई की प्रशंसा की। इस दौरान समिति अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर, सदर स्याणा अर्जुन सिंह तोमर, अनिल तोमर, रणवीर सिंह, राजो देवी,अतरा देवी, इंद्रा देवी, जानकी देवी, चंद्रा देवी, प्यारो देवी, रोशनी देवी, लीला रावत, शीला रावत, कमला रावत, अमला रावत, बिजला रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *