बेस अस्पताल ईट राइट इंडिया के तहत चयनित

श्रीनगर गढ़वाल

  भारत सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की पहल पर स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड की ओर से संचालित ईट राइट इंडिया अभियान के तहत मेडिकल कालेज श्रीनगर के टीचिंग बेस चिकित्सालय को चुना गया है। साथ ही पौड़ी जनपद से जिला चिकित्सालय पौड़ी भी इस श्रेणी में आया है। वर्तमान समय में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग आसानी से किसी बीमारी की जद में आ रहे हैं। सही मात्रा व सही समय पर सही भोजन न लेने से कुपोषण, मधुमेह, हृदय रोग, तनाव, उच्च रक्तचाप, कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत को देखते हुए चिकित्सालय में ईट राइट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की गई है। मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पौड़ी अजब सिंह रावत के नेतृत्व में बेस हॉस्पिटल की मैस का प्रारंभिक निरीक्षण किया गया। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की पहल पर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। ताकि अस्पताल स्तर की मैस/कैंटीन में भी पौष्टिक आहार ठीक मिल सके। इसके तहत मानकों पर खरा उतरने पर केंद्रीय एसएसएआई द्वारा दो वर्ष के लिए मैस को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र बिष्ट ने कहा कि अस्पताल को ईट राइट इंडिया अभियान के तहत मानकों पर खरा उतारा जाएगा। इस अवसर पर फूड सिक्योरिटी ऑफिसर रचना लाल, अरुण बडोनी, दीपक रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *