उचौलीगोठ में हाथी ने उजाड़ी काश्तकारों की फसल
चम्पावत। पूर्णागिरि से लगे उचौलीगोठ गांव में हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात हाथी ने गांव में घुसकर काश्तकारों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को रौंद दिया। उचौलीगोठ ग्राम प्रधान पूजा महर ने बताया कि काश्तकार दीपक सिंह महर, विमला देवी, रज्जू देवी, कृष्ण सिंह, सूरज सिंह महर, हयात सिंह, पूरन सिंह महर, सोबन सिंह कनवाल, हीरा सिंह, गंगा सिंह महर आदि काश्तकारों की हाथी ने गेहूं की फसल, आम, लीची के पौधों और सब्जी को नष्ट कर दिया। बताया कि ग्रामीणों के काफी शोर मचाने पर हाथी बमुश्किल से जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से सोलर फेंसिंग लगाए जाने की मांग की है।
