नगर निगम में हुआ स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। नगर निगम में शुक्रवार को स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि जो लोग जैविक कूड़े से खाद तैयार कर रहे हैं वह सभी नगर निगम को वेस्ट मैनेजमेंट में बहुत बड़ा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई स्कूल, सोसायटियां, स्वयंसेवी संस्थाएं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की दिशा में प्रयासरत हैं। उन सभी को निगम प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिए शहरवासियों का सहयोग बहुत जरूरी है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *