सैनिक कल्याण:ले. कर्नल चंद दून के नए सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी
देहरादून। लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस चंद (सेनि) देहरादून के नए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी होंगे। इससे पहले वो टिहरी में इसी पद पर तैनात थे। उनके साथ ही दो और अधिकारियों का तबादला किया गया है। अपर सचिव-सैनिक कल्याण चंद्र सिंह धर्मशक्तू ने इसके आदेश किए। आदेश के अनुसार देहरादून के सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल सीबीएस बिष्ट (सेनि) का तबादला इसी पद पर अल्मोड़ा किया गया है। जबकि अल्मोड़ा के सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल योगेंद्र कुमार (सेनि) को टिहरी भेजा गया है। तीनों अधिकारियों को अपने रिलीवर का इंतजार किए बिना ही नई तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
