सड़कें ही क्षेत्र के विकास का आइना : मेयर
ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि सड़कें ही क्षेत्र के विकास का आइना होती हैं। सभी क्षेत्रों में सड़क, नाली, सीवर की सुविधा पहुंचाई जा रही है। सोमवार को इंदिरानगर में मेयर अनिता ममगाईं ने पांच लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़कों और नालियों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं पर हर व्यक्ति का हक है। सड़क के निर्माण के बाद हमेशा के लिए लोगों को गंदगी और कीचड़ से निजात मिल जाएगी। वहीं सड़क के साथ नाली का निर्माण होने से घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर नहीं आएगा। उन्होंने क्षेत्र में सरकार के माध्यम से करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी भी आमजन को दी। इस दौरान सीवर लाइन और पेयजल के लो प्रेशर की समस्या को लेकर उन्होंने संबधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का निवारण करने के लिए कहा। मौके पर पार्षद जगत सिंह नेगी, लक्ष्मी बुड़ाकोटी, बॉबी गर्ग, भगवानी नेगी, माया शर्मा, कुसुम अग्रवाल, मंजू कंडवाल आदि उपस्थित रहे।
