स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के कार्य की सराहना की
ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के सभासदों ने स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के कार्य की सराहना की है। कहा कि फाउंडेशन बेहतर तरीके से स्वच्छता का कार्य कर रहा है। सभासदों ने ईओ को ज्ञापन सौंप संस्था के कार्यों पर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर क्षेत्र का भ्रमण कर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सहित साफ-सफाई के कार्य को लेकर लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा लिए गए फीडबैक के आधार और निरीक्षण से पता चला है कि क्षेत्र में साफ सफाई व कूड़ा कलेक्शन का कार्य स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन बेहतरीन तरीके से कर रहा है। इस मौके पर सरोज देवी, पिंकी शर्मा, प्रेमचंद अवस्थी आदि रहे।
