जसपुर में ग्रामीणों को गन्ने की खेती के लिए जागरूक किया

काशीपुर

चीनी मिल नादेही के जीएम ने बुधवार को किसानों के साथ गोष्ठी कर शरदकालीन गन्ना बोने के लिए जागरूक किया। इस दौरान किसानों ने भी समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। वहीं जीएम ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। बुधवार को ग्राम तीरथनगर डैम में हुई कृषक गोष्ठी में नादेही चीनी मिल जीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि मिल पर किसी किसान का बकाया नहीं है। सभी किसानों की रकम उनके खातों में डाल दी गई है। अब किसान मिल क्षेत्र में गन्ना बढ़ोत्तरी के लिए प्रयास करें। उन्होंने शरदकालीन गन्ना बुआई को बढ़ावा देने की बात कही। कहा कि गन्ना पैदावार बढ़ाने को लेकर गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। चीनी मिल कर्मी छह गांवों में सितंबर तक कृषक गोष्ठियां करेंगे। इस दौरान जरनैल सिंह, परगट सिंह, छिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, स्वर्ण सिंह, नरेंद्र सिंह, गुरुनाम सिंह, अंग्रेज सिंह, कुलवंत सिंह, खीमानंद, उत्तम राणा, मनोज राठी, प्रमोद द्विवेदी, मनोज गुप्ता, योगेन्द पाल सिंह, राकेश सिंह, पवन कुमार, मुराद अली, बलजीत सिंह, गोपाल दत्त, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *