विवेचना टैब के बारे पुलिस कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

अल्मोड़ा

विवेचना टैब के संबंध में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। सीओ ऑपरेशन ओशीन जोशी ने जिले के समस्त थानों के विवेचकों के साथ गोष्ठी कर टैब के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विवेचना की प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से ही करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। सीसीटीएनएस टीम द्वारा विवेचना टैब में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *