राज्य सिविल सिर्विसेज फुटबाल के लिए तीन शिक्षकों का चयन

पिथौरागढ़(

उत्तराखंड राज्य सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम में पिथौरागढ़ से तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लीसार में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत देवेंद्र सिंह बिष्ट को उत्तराखंड राज्य सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भुरमुनी में प्रधानाध्यापक शेखर कपूर व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनीभनार में सहायक अध्यापक नितिन उप्रेती को टीम में शामिल किया गया है। बताया कि 15 से 21 दिसंबर तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित होगी। चयन होने पर मुख्य शिक्षाधिकारी एके जुकरिया,जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक व बेसिक हवलदार प्रसाद,डीएसओ प्रताप सिंह बिष्ट,जिला खेल समन्वयक माध्यमिक विक्रम दिगारी,जिला खेल समन्वयक प्रारंभिक जितेंद्र वल्दिया सहित अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *