भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

अल्मोड़ा। रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई है। इससे उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि युवा नेता भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने से राज्य के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा संगठन को मजबूती मिलेगी। कर्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह महरा, दीप भगत, वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, गिरीश भगत, जगदीश अग्रवाल, सीकेएस बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल रोहित शर्मा, नगर मंत्री संजय पंत, विनोद भार्गव, विपिन भार्गव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा पांडे, भावना पालीवाल, प्रकाश कुवार्बी, ललित कैलब, ललित मोहन भगत, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *