अल्मोड़ा। पांच गुना रायल्टी बढ़ाए जाने से आक्रोशित ठेकेदारों ने मंगलवार को चौखुटिया तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। सिंचाई विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की गई। एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। शीघ्र काला कानून वापस नहीं लिए जाने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।