सल्ट के बड़ैत संकुल में विद्यासेतु एवं निपुण कार्यशाला आयोजित की गई
अल्मोड़ा। सल्ट ब्लॉक अंतर्गत संकुल बड़ैत में विद्यासेतु एवं निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों को प्राथमिक स्तर के लिये शैक्षणिक प्रक्रिया व आधारभूत साक्षरता की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में कोविड काल के बाद चुनौतियों पर चर्चा की गई। प्राथमिक स्तर पर कक्षा कक्ष में आ रही चुनौतियों व उनको हल करने के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही सीखने में ह्रास की पूर्ति करने व भाषाई कौशलों प्राप्ति सीखने के लक्ष्यों को प्राथमिकता देने, पाठ्यक्रम को संक्षिप्त करने और प्रारंभिक स्तर के लिए शैक्षणिक प्रक्रिया पर चर्चा परिचर्चा की गई। यहां अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संदर्भदाता कफील खान, प्रीतम गुप्ता,अंकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
