स्टाफ नर्सों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

पिथौरागढ़। विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्टाफ नर्सों का विरोध जारी है। स्टाफ नर्सो ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक सरकार वर्षवार प्रकिया व रिक्त पदों पर भर्ती शुरू नहीं कर देती वे पीछे नहीं हटेंगे। स्टाफ नर्सो के कार्य बहिष्कार से सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। मंगलवार को सातवें दिन भी संविदा एंव बेरोजगार स्टाफ नर्सो का कार्य बहिष्कार जारी रहा। स्टाफ नर्सो ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा प्रदेश में एक दशक से अधिक समय से स्टाफ नर्सो के पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई हैं। बीते वर्ष विज्ञप्ति जारी हुई तो वह भी पूरी नहीं हुई। इसके अलावा पूर्व तक सिनियरटी यानि वर्ष के आधार पर ही स्टाफ नर्सो की भर्ती होती थी, लेकिन सरकार ने वर्षवार की जगह परीक्षा के आधार पर नियुक्ति करने का निर्णय लिया। यह सालों से संविदा के तहत कार्य कर ही नर्सो के साथ धोखा है। उन्होंने कहा जब तक सरकार वर्षवार भर्ती प्रकिया शुरू और रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी नहीं कर देती वे कार्य पर नहीं लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *