नगर निगम देहरादून में फैली अव्यवस्थाओं के सम्बंध में मेयर को सौंपा ज्ञापन
देहरादून
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने नगर निगम देहरादून में फैली अव्यवस्थाओं में सुधार किये जाने की मांग को लेकर दून नगर निगम मेयर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दाखिल खारिज का शुल्क 150 रुपए लिया जाता है लेकिन नगर निगम प्रशासन इस दर को कई गुना बड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई और बेरोजगारी से लोगों की कमर टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में दाखिल खारिज का शुल्क बढ़ाना लोगों के लिए आफत खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि घर घर से कूड़ा उठान और कूड़ा निस्तारण प्लांट का काम कर रही कंपनी भी जाने वाली है। उन्होंने कहा कि जबकि अभी तक नई कंपनी को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सफाई का संकट खड़ा हो सकता है तथा शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित कूड़ाघरों की सफाई भी नहीं हुयी है जिसका आमजन में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि जल्द से जल्द नई कंपनी का चयन कर सफाई व्यवस्था को ठीक किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय मौसम अनुकूल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है सभी वार्डों की गलियों की मरम्मत और गड्ढे भरने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि वहीं मृतक पशुओं के लिए शहर में किसी जगह इलेक्ट्रिक शवगृह को बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में शहर में कई निर्माण कार्यों के टेंडर हुए थे, लेकिन अभी तक काम धरातल में नहीं आये है। उन्होंने कहा कि इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों का भुगतान भी लंबित है।
