राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का किया स्वागत

पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियो ने अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल से मुलाकात कर मंडल स्तरीय प्रकरणों पर वार्ता की गई।
शुक्रवार को शिक्षा संकुल में आयोजित बैठक में मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, मंडलीय मंत्री डा.हेमंत पैन्यूली ने गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में गढ़वाल मंडल के अधिवेशन को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी प्रदीप भंडारी, प्रकाश चौहान, बलराज गुसांई, बिजेंद्र बिष्ट, मनोज काला, नरेश भटट, दीपक कुमार, हरेंद्र सैनी, विकास शर्मा, दिलबर रावत, बुद्धि प्रसाद भटट, अर्जुन पंवार, बृजेश पंवार, पकंज ध्यानी, सुमनलता रावत, राजेश भटट, मनमोहन चौहान, जयदीप रावत, राकेश पोखरियाल, रघुराज चौहान, देवेंद्र सिंह रावत, अर्जुन राणा, सत्येंद्र राणा, मेहरबान भंडारी, विनोद यादव, जयकृत, गिरीश रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *