7फरवरी को पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक सात फरवरी को धारानौला स्थित कार्यालय में होगी। यह जानकारी देते हुए परिषद के नगर संयोजक सुरेंद्र लाल टम्टा ने पूर्व सैनिकों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बैठक में पेंशन में कटौती समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी।
