टीकाकरण को जन-जन तक पहुंचाने में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका अहम
अल्मोड़ा। चौखुटिया में आशा व आंगनबाड़ी वर्करों का टीकाकरण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट ने किया। मास्टर ट्रेनर अतुल सक्सेना ने टीके का महत्व बतलाते हुए टीबी, पोलियो मीजल्स, रुवेला, टीटी टीकों की जानकारी दी। डॉ. जितेंद कुमार ने टीकों के लाभ बतलाए। सीएचसी स्वास्थ्य अधिकारी आकांक्षा जोशी ने महत्सपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान बीडीओ डीएम जोशी, प्रधान संगठन अध्यक्ष पवन पांडे, नवीन कांडपाल , खीम पाल भोज, गोविद सिंह राणा आदि मौजूद रहीं।
