विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन

चम्पावत

विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन जनपद चम्पावत ने नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें चारु चंद्र ओझा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। सोमवार को संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज पंत की अध्यक्षता और कैलाश उपाध्याय के संचालन में आयोजित बैठक में संगठन के 24 सितंबर को होने वाले 12वें स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा तय की गई। कर्मचारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सम्मुख अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। इस दौरान संगठन की जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष ओझा, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, महासचिव चंद्रशेखर पंत, कोषाध्यक्ष चंदन नाथ गोस्वामी, प्रचार मंत्री लक्ष्मण कन्याल, उमेश चंद्र पांडे, संरक्षक नारायण राम, सह सचिव दिलीप सामंत, सदस्य महेश पंत, ललित अधिकारी, हरीश पंत चुने गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *