मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया
रुड़की। दरगाह साबिर पाक के मेला क्षेत्र में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गई। साबिर पाक के 755वें सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के निर्देश पर दरगाह मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। भारी पुलिस बल के साथ पीपल चौक, हज हाउस रोड, धनोरी रोड, दरगाह इमाम सहाब रोड, रहमत पुर रोड, दोनों गंगनहरों के बीच सहित अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। टीम को देख कई दुकानदारों ने पहले ही मौके से अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि कुछ प्रशासन की टीम ने जेसीबी से हटवाया। कानूनगो रमेश चंद ने बताया कि जेएम के निर्देशों पर सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर सिंचाई विभाग, नगर पंचायत और दरगाह कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण को हटाया गया है। कहा कि अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने को कड़ी चेतवानी दी गई है। मौक पर एसओ जहांगीर अली, लेखपाल अनुज यादव, सुपरवाइजर राव सिकंदर, राव सारिक, सिंचाई विभाग से राजकुमार, मनोज कुमार, अफजाल, अहसान, गौरव आदि मौजूद रहे।
