पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

रुड़की। राजकीय हाईस्कूल लखनौता में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाकर सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। टिकौला कला से जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी ने बताया 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय और ग्रामीण इलाकों में जाकर स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोग स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे तो इसका लाभ उनके स्वास्थ्य को मिलेगा। गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौधरी ने कहा कि अपने किसी भी अच्छे दिन को हम पौधरोपण कर मनाएं। इसी कड़ी में उन्होंने भी अपनी पौत्री के जन्मदिन पर पौधा लगाया। प्रधानाचार्य विनेश नागयान ने कहा कि हर नागरिक को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इस अवसर पर शिक्षिका सुषमा विशिष्ट, मेराज फातिमा, गीता सुमन कंडवाल, रंजन ग्रोवर, विभा रतूड़ी, तुषार चंदेला, अनुराग चौहान, रिशु, फलक, शगुल, प्रमोद चौधरी, सचिन, अनिल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *