राज्यपाल ने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली को किया हवन
देहरादून
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन में प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए हवन किया। उन्होंने कहा कि यह हवन प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल ने हवन संपन्न कराने वाले देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, तरुण कुमार, संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय, कम्प्ट्रोलर प्रमोद चमोली, विशेष कार्याधिकारी बीपी नौटियाल, प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
