महेंद्र भट्ट ने भाजपा की जीत पर बागेश्वर की जनता का जताया आभार

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर बागेश्वर की जनता का किया आभार प्रकट किया है और इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि विकास के नाम पर बागेश्वर में मतदान हुआ है, और यही भाजपा की जीत का कारण है। यहां बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पांचवीं बार बागेश्वर चुनाव जीत है इस जीत से पूरी तरह से वह संतुष्ट हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया है जिनके कारण जीत हासिल हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो डेरा बागेश्वर में डाला वह जीत दिलाने के लिए काफी लाभप्रद साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को मतगणना के दौरान 13वें राउंड में जीत मिली है। इस उप चुनाव मंे भाजपा का मत प्रतिशत कम नहीं हुआ है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन बूथों पर चुनाव हारे हैं, उनकी जल्द ही समीक्षा होगी और पार्टी का अहित करने वालांे के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *