अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार कर उन्हें दुरूस्त करने की जरूरतः बृजेश शुक्ला
देहरादून
सेनि ऑनरेरी सूबेदार मेजर बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा है कि आज उनकी बेटी स्वर्गीय रूचि शुक्ला का जन्म दिन है और इस दिन को वह स्वास्थ्य सेवाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का संकल्प लेते हैं कि अन्य किसी की बेटी के साथ ऐसा न हो, इसके लिए वह लोगों को व्यापक स्तर पर जागरूक करने का काम कर रहे है। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उनहोंने कहा कि अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार कर उन्हें दुरूस्त करने की आवश्यकता है ताकि किसी मरीज को अपनी जान न गंवानी पड़े। उन्होंने कहा कि कोरोना काल जैसी आपदा में जिस तरह से लोगों ने अपनी जान गंवाई और भविष्य में ऐसी आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त सुविधायें मुहैया कराई जाये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डाक्टर व स्टाफ की लापरवाही से अगर किसी की जान जाती है तो उसकी जवाबदेही अस्पताल संचालक की होनी चाहिए और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई का प्रावधन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाओं की कीमत और डाक्टर की फीस को पारदर्शी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी स्वर्गीय रूचि शुक्ला को न्याय दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि अस्पताल की शिकायत के लिए एक टोल फ्री नंबर की व्यवस्था भी शासन द्वारा कराई जाये ताकि मरीज के परिजन अपनी शिकायत शासन व प्रशासन को कर सके। इस अवसर पर अनेकों जन शामिल रहे।
