सीएम योगी ने एसपी के बाद कन्नौज के डीएम को भी हटाया
कन्नौज ,
योगी आदित्यनाथ सरकार ने कन्नौज के जिलाधिकारी राकेश मिश्रा को वेटिंग लिस्ट से हटा दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव को हटाए जाने के एक घंटे बाद यह फैसला आया।
चित्रकूट के जिलाधिकारी शुभ्रांश शुक्ला को कन्नौज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
बता दें, कि कन्नौज में शनिवार की रात एक मंदिर परिसर में मांस फेंके जाने और उसके बाद एक कब्रिस्तान का गेट तोडऩे के बाद हिंसा भडक़ उठी थी।
