सशस्त्र सैन्य बलों/अद्र्धसैनिक बलों के सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो

 

लखनऊ

प्रदेश के प्रमुख सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि सशस्त्र सैन्य बलों/अद्र्धसैनिक बलों के सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल के कार्मिक विषम व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की सेवा व सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सैन्य बलों के कार्मिको व उनके परिवारजनों केा भी राजस्व से संबंधित कार्यों का निस्तारण/समाधान कराने के लिए तहसील सहित विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगना पड़े और उनके साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *