तहसील परिसर समस्याओ को लेकर अधिवक्ता संघ मुखर
सुलतानपुर
बल्दीराय तहसील की स्थापना हुई 6 वर्ष पूरे हो गए परंतु अभी तक समस्याएं ज्यों की त्यों पड़ी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदारानो ने समस्याओं को दूर करने के लिए कोई पहल नहीं की। आए दिन समस्याए तहसील परिसर में अधिवक्ताओं स्टाफ बेंडरो वादकारियो के लिए परेशानी का सवब वन चुकी है।
आज बार एसोसिएशन की अध्यक्ष मनोज सिंह की नेतृत्व में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी बल्दीराय सहित तहसीलदार नायब तहसीलदार को सौंपा गया। अधिवक्ता संघ के ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील परिसर में लगा इंडिया मार्का 2 हैंड पंप से विगत 1 वर्ष से दूषित जल निकल रहा है जिसके सेवन से तहसील परिसर में आने वाले लोग दूषित जल से पहले से बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं वही तहसील परिसर में बने शौचालय में व्यापक गंदगी फैली हुई है जो नि प्रयोज्य हो चुकी हैकई बार कहने के बावजूद भी शौचालय की गंदगी को साफ नहीं कराया गया। अधिवक्ता संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील की स्थापना हुई विगत 6 वर्ष बीत गए अभी तक उप निबंधक कार्यालय स्थापित नहीं किया गया इसके संबंध में संघ द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी दी गई है परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बल्दीराय तहसील क्षेत्रवासियों को बैनामा करवाने के लिए अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना तहसील तथा सुल्तानपुर सदर तहसील में जाना पड़ रहा है। अधिवक्ता संघ ने तत्काल उप निबंधक कार्यालय तहसील परिसर में स्थापित की जाने की मांग की ह
