ब्लॉक कर्मी के निधन पर सभागार में आयोजित हुई शोकसभा
सुलतानपुर
विगत दिवस बल्दीराय ब्लाक में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर ओम प्रकाश यादव का असामयिक निधन हो गया था। आज ब्लाक बल्दीराय के सभागार में एक शोक सभा आयोजित हुई। शोक सभा में खंड विकास अधिकारी सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में सभी ब्लॉक कर्मियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया और मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी सत्यनारायण सिंह ने कहा कि आज ओम प्रकाश यादव की कमी पूरे ब्लॉक के कर्मियों को खल रही है इसकी भरपाई करना नामुमकिन है। शोक सभा में ओम प्रकाश यादव के चित्र पर खंड विकास अधिकारी सत्यनारायण सिंह ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कर्मियों ने भी अपने साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सत्यनारायण सिंह अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी स्मिता सिंह चंद्र नाथ पांडे विजय सिंह रामतेज वर्मा रोहित सिंह शक्ति मिश्रा घनश्याम राम सिंह हौसला प्रसाद अमृतलाल संतोष प्रमोद यादव ग्राम विकास अधिकारी दीप्ति यादव मोनिका सहितबड़ी संख्या में ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे।
–