रोडवेज कॉलोनी में भवन सील की सूचना का नोटिस चस्पा करते निगम अधिकारी
सहारनपुर
नगर निगम ने टैक्स वसूली अभियान के तहत बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक दुकान के अलावा एक टावर भी सील कर दिया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने आगामी दिनों में हकीकत नगर व गिल कॉलोनी में सम्पत्तियों को कुर्क करने व सील लगाने की कार्रवाई की जायेगी।
नगरायुक्त गज़़ल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम ने बुधवार को कर अधीक्षक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाया। तिकोनी कोठी बजोरिया रोड़ पर स्थित भवन संख्या 3/5728/3 पर बकाया टैक्स 97 हजार 653 रुपये जमा न करने पर दुकान सील करने क़ी कार्यवाही की गई। इसके अलावा रोडवेज कॉलोनी स्थित भवन संख्या 3/6342 सी पर बकाया टैक्स एक लाख 64 हजार 343 रुपये जमा ना करने के कारण कुर्की की कार्रवाई करते हुए टावर सील किया गया।
कार्रवाई के दौरान आर आई सुशील कुमार,टीसी प्रवेश कुमार व प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, प्रदीप व प्रवीण आदि शामिल रहे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चैधरी ने बताया कि आगामी दिनों में हकीकत नगर, गिल कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जिन करदाताओं ने बकाया जमा नही किया है उनके भवनों की कुर्की व सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
