पर्यावरण संतुलन के लिए इंडियन हब्र्स ने किया पौधारोपण
सहारनपुर
पर्यावरण् को संतुलित रखने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण की आवश्यकता होती है इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर की प्रतिष्ठित इण्डियन हब्र्स कम्पनी द्वारा आज दिल्ली रोड स्थित हसनपुर पुलिस चैकी के आसपास पौधारोपण किया गया।
इण्डियन हब्र्स कम्पनी के निदेशक सुधाकर अग्रवाल ने आज हसनपुर पुलिस चैकी में पौधारोपण किया। इस अवसर पर सुधाकर अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है, कम्पनी वैटनरी के क्षेत्र में अहम कार्य कर रही हैं लेकिन इसके साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वो का भी निर्वहन करती है।
इस अवसर पर चैकी प्रभारी सुनील नागर, व उनका स्टॉफ सहित कम्पनी के अशोक धीमान, पंकज कपूरसंजय राणा, हुकम सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।
–
