टीवी स्कीनिंग कैम्प आयोजित
सुलतानपुर
2025 में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाश डीशकेश त्रिपाठी के निर्देशन में
प्रताप सेवा समिति के सहयोग से बारात घर करौदिया एवं के के सेवा ट्रस्ट के सहयोग से टीबी/एच आई वी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। बताया गया कि जिसमें टीबी सन्धिग्ध लोगों स्कीर्निंग किया गया एवं बलगम जाँच हेतु रेफर किया गया। करौदिया में 26 लोगों की एवं पलटू का पुरवा में 73लोगों की स्क्रीनिंग किया गया। कैम्प में लोगों को बताया गया कि टीबी को देश से प्रत्येक दशा में 2025 तक उन्मूलन करना है इसके लिए हमलोगों को एक होकर ज्यादा से ज़्यादा संदिग्ध रोगियों की जाँच कर तुरन्त उपचार देना होगा ।फेफड़े की टीबी का इलाज ले रहे सभी रोगी के परिवार को जिनको टीबी नही है बचाव के लिए छ: माह तक मुफ्त दवा दिया जाता है जिससे टीबी की बीमारी के फैलाव को रोक जा सके ।बताया गया कि जनपद के संभरान्त लोगों को कम से एक क्षयरोगी को गोद लेकर टीबी मुक्त सुल्तानपुर बनाने में सहयोग करें,
रंजना सिंह द्वारा बताया गया कि दो सप्ताह से अधिक खासी बुखार आने पर व्यक्ति को अपनी टीबी की जांच आवश्य करानी चाहिए ,डा0 आर0 के0 कन्नौजिया द्वारा बताया गया कि टीबी की जांच व उपचार पूर्णतय: मुफ़्त हैं ,टीबी का इलाज ले रहे सभी सरकारी अथवा प्राइवेट सभी मरीजों की सूचना नि:क्षय पोर्टल पर नोटिफाई करना अनिवार्य है तथा इलाज के दौरान सभी टीबी रोगियों के खाते में नि:क्षय पोषण योजना के अंतर्गत पांच सौ रुपये प्रति माह भेजा जाता है । सुरेश कुमार द्वारा बताया गया कि टीबी के लक्षण आने पर तुरन्त जांच करानी चाहिए । टीबी का इलाज अधूरा कभी नही छोडऩा चाहिए ,बार-बार इलाज छोडऩे से ड्रग रजिस्टेंस (एमडीआर) टीबी हो सकती है ।जानकारी के अभाव में टीबी के मरीजों को उचित इलाज नही मिलपाता है हमलोग मिलकर प्रयास करना होगा। केके सेवा ट्रस्ट द्वारा लिए गए क्षयरोगी को पोषण किट वितरित किया गया ।
