पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग को लेकर पुतला जलाया
देहरादून,
डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा करवाई गई भर्ती में लीक हुए पेपर की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग को लेकर पुतला दहन किया। आज एनएसयूआई के कार्यकर्ता डीएवी पीजी कालेज के इकटठा हुए और पेपर लीक मामले में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कालेज के प्रवेश द्वार पर पहंुचे तथा पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर विकास नेगी ने कहा है कि कांग्रेस उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा करवाई गई भर्तियों में हो रही धांधली को लेकर पिछले लंबे समय से मुखर रही है, इस अवसर पर उन्होंने आरोप लगाया कि यूकेएसएसएसी के गठन के बाद से ही आयोग द्वारा करवाई गई भर्तियों में लगातार धांधली के आरोप लगते आए है लेकिन कभी भी राज्य की भाजपा सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और न ही स्वतंत्र जांच करवाई। उन्होंने कहा कि आज जब बढ़ते दबाव के कारण सरकार ने एसआईटी गठित कर इसकी जांच की तो कई चौकाने वाले साक्ष्य सामने आए। उन्होंने कहा कि इस भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह का संबंध भी उन्ही की पार्टी बीजेपी से है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जब आरोपियों का संबंध सीधे सीधे सरकार में बैठे लोगो से है तो स्वतंत्र जांच कैसे संभव हो सकती है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं इस धांधली में लिप्त शीर्ष लोगो का सामने आना आज आवश्यक है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर पुतला दहन करने व प्रदर्शन करने वालों में पूर्व महासंघ महासचिव अंजलि चमोली, प्रकाश नेगी, राहुल जग्गी, नमन शर्मा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
