यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने को राष्ट्रपति व पीएम को लिखा खत
देहरादून
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से कराने के लिए उप नेता सदन व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं देश के गृहमंत्री को पत्र लिखकर उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए अधीनस्थ चयन आयोग के सभी भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इस अवसर पर भुवन कापडी ने पत्र में कहा कि लगातार उत्तराखंड में अधीनस्थ चयन आयोग की हर भर्तियों में गड़बड़ियां सामने आ रही है भर्ती घोटालों के अपराधी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड से पकडे़ जा रहे हैं। लगातार कांग्रेस द्वारा सभी भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से कराने के लिए कहा जा रहा है जिसमें कांग्रेस द्वारा राज्यपाल उत्तराखंड को ज्ञापन देकर सीबीआई जांच की मांग की, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। इस अवसर पर भुवन कापडी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृह सचिव एवं न्याय सचिव को देवभूमि के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई से जांच कराने की मांग लगातार की जा रही है सरकार द्वारा इस मांग को लगातार नहीं माना जा रहा है। इसी को देखते हुए मनकापुर द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि सैकड़ों शहादतों के बाद मिले राज्य के युवाओं के भविष्य से सरकार के लचीलेपन के कारण लगातार भर्ती घोटाला माफिया मेहनती युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है।
