कानपुर हिंसा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

डीएम एवं एसपी ने लगातार चैकसी के दिए निर्देश

हर मुस्लिम इलाकों में फोर्स कर रही है चक्रमण

गाजीपुर

कानपुर में हुई हिसा को लेकर शुक्रवार को जिले में जुमा की नमाज के दौरान प्रशासन सख्त दिखा। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। मस्जिदों के आसपास भीड़ एकत्रित न होने की हिदायत दी गई। डीएम एमपी सिंह एवं एसपी रामबदन सिंह लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दे रहे हैं।
जमानियां संवाददाता के अनुसार कानपुर में हुई हिसा को लेकर एसडीएम भारत भार्गव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने जमानियां स्टेशन बाजार व कस्बा बाजार के जामा मस्जिद पर मौलाना व नमाजियों से बात की। एसडीएम ने कहा कि सभी लोग कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ें। भीड़ इक_ा न होने दें। खानपुररू सभी मस्जिदों पर जुमे की नमाज के दौरान पुलिस कर्मी तैनात रहे। बहेरी, अमेहता, रामपुर, खानपुर, दरवेपुर, अनौनी, उचैरी, नायकडीह आदि सभी मस्जिदों पर दो-दो सिपाही तैनात रहे। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से बातचीत कर माहौल को सदभाव पूर्ण बनाया गया है। बहादुरगंज में उप जिलाधिकारी कमलेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही हमराहियों ने दिन भर क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। नमाज की की समाप्ति के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उपजिलाधिकारी ने कहा कि अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सादातरू जुमे की नमाज को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से चैकन्ना रहा। नगर सहित इसके ग्रामीण अंचलों की मस्जिदों के आसपास शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने हमराहियों के साथ चक्रमण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *