सोमवार को आए कोरोना के 206 नए मामले

 

 

 

लखनऊ,

 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में एक

 

दिन में कुल 59,121 सैंपल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 210 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल

 

11,80,64,137 सैंपल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटों में 186 लोग तथा अब तक कुल 20,

 

68,385 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,305 एक्टिव मामले है।

 

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 10 जुलाइ को एक दिन में

 

40,517 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्हंांने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली

 

डोज 15,34,95,738 तथा दूसरी डोज 14,43,46,052 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को 10

 

जुलाई तक कुल पहली डोज 1,40,36,477 तथा दूसरी डोज 1,25,15,250 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को

 

10 जुलाई तक कुल पहली डोज 82,90,475 तथा दूसरी डोज 64,70,313 दी गयी। 10 जुलाई तक 36,93,510 प्रीक

 

ॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,28,47,815 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *