दिल्ली के कारोबारी के घर से नगदी चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार
फिरोजाबाद,
थाना रसूलपुर पुलिस ने दिल्ली के एक कारोबारी घर से दो लाख को नगदी चुराने वाली एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.आरोपियों के कब्जे से एक लाख 45 हजार की नगदी भी बरामद हुयी है
थाना टूंडला के गांव मदावली निवासी एक युवती नई दिल्ली जी 115 पश्चिम बिहार के रहने वाले राकेश मेहता के यहां घर पर काम करती थी।
वह 17 मई को राकेश मेहता के यहां से दो लाख रुपये चोरी कर भाग आई। घटना की जानकारी मालिक राकेश मेहता ने पुलिस को दी थी। युवती के संबंध रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला किशननगर निवासी कृष्ण उर्फ कन्हैया से है।
युवती ने चोरी कर लाए रुपये अपने कन्हैया को दे ?दिए । थाना रसूलपुर पुलिस ने दोनों को आसफाबाद के समीप से पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख 45 हजार रुपये बरामद किए है।
