जिला कारागार में राजयोग शिविर का शुभारंभ
रायबरेली,
जिला कारागार में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पांच दिवसीय राजयोग शिविर का शुभारंभ किया गया।जिसमें कथावाचक ब्रह्मकुमारी राजयोगिनी बहन प्रीति व भारती द्वारा गीता ज्ञान वर्षा कर बंदियों को लाभांवित किया गया।इस दौरान बंदियों को परिस्थिति को दोष न देते हुए मन की स्थिति में परिवर्तन लाने को प्रेरित किया।उन्होंने बताया कि मन के अपवित्र होने से हमारा जीवन निराश, संघर्षशील और दुखमय बन चुका है।राजयोग का अभ्यास करते हैं तो हमारा मन मोती जैसा और जीवन हीरे जैसा बन जाएगा। हम अपने अच्छे कर्मों द्वारा विश्व की उन्नति में सहयोगी बनेंगे। सभी को राजयोग सीखना चाहिए और नैतिक मूल्यों को अपना निजी धर्म बनाना चाहिए।इस मौके पर जेल अधीक्षक अविनाश गौतम, जेलर सत्य प्रकाश,डिप्टी जेलर अनिल विश्वकर्मा, वंदना गौतम,वीरेंद्र विक्रम सिंह,चिकित्सक सुनील अग्रवाल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
