कोविड़ में अनाथ हुए बच्चों को डीएम ने मुहैया करायी धनराधि

फिरोजाबाद,

कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुये व जिन्होनें अपनें माता-पिता दोनों को खो दिया हो ऐसे बच्चों की सहायता हेतु  प्रधानमंत्री  द्वारा  29 मई 2021 को पी0एम0केयर्स फॉर चिल्डेऊन स्कीम का शुभारम्भ किया गया था। योजना के वर्षगांठ के अवसर पर उक्त योजना सम्बंधी लाभों एवं सेवाओं को संबंधित लाभार्थियों व बच्चों को अन्तरित किये जानें के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री  की अध्यक्षता में  आज सोमवार को एनआईसी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग आयोजित की गयी, जिसमें जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार द्वारा कोविड-19 से प्रभावित जनपद के 8 बच्चों को 6712050 रुपये की धनराशि व प्रधानमंत्री द्वारा भेजा गया स्नेह पत्र एवं आयुष्मान हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया गया है जिसमें 05 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.पी0एम0केयर्स फॉर चिल्ड्रेन की वीडियो कॉन्फ्रेन्स‘‘ में  प्रधानमंत्री  द्वारा कोविड-19 महामारी से प्रभावित बच्चों को सन्देश देते हुए कहा गया कि जीवन में अचानक एक ऐसी महामारी (कोविड) आयी जिसनें अचानक देश में सब कुछ बदल दिया, जिसमें ऐसे भी बच्चे हैं जिन्होनें अपनें माता-पिता दोनों को खो दिया जो कि आज उपस्थित हैं, जिन बच्चों के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उनकी तकलीफ शब्दों में बयां करना मुश्किल है, ऐसे बच्चों के सामनें विशम परिस्थितियां व कई चुनौतियां आ गयीं, इन विषम परिस्थितियों, चुनौतियों व दर्द को कम करनें का एक छोटा सा प्रयास है- पी0एम0केयर्स फॉर चिल्ड्रेन। पी0एम0केयर्स फॉर चिल्ड्रेन इस बात का भी प्रतिविम्ब है कि प्रत्येक देशवासी पूरी संवेदनशीलता से बच्चों केे साथ है। मुझे सन्तोष है कि इन बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिये उनके घर के पास के ही सरकारी अथवा प्राइवेट स्कूल में बच्चों का एडमीशन कराया जा चुका है तथा पी0एम0केयर्स के अन्तर्गत ऐसे बच्चों की कॉपी, किताबों व यूनिफॅार्म के खर्चों को भी उठाया जायेगा। अगर किसी को प्राफेशनल कोर्स एवं उच्च शिक्षा के लिये एजूकेशनल लोन चाहिये होगा उसमें भी पी0एम0 केयर्स योजना द्वारा मद्द की जायेगी। ये बच्चे जब भी स्कूल की पढ़ाई पूरी करेंगे तो आगे भविष्य के सपनों के लिये और भी पैसों की जरूरत होगी इसके लिये 18 साल से 23 साल तक के युवाओं को प्रत्येक माह एक निर्धारित धनराशि प्रदान की जायेगी और जब ये बच्चे 23 साल की उम्र पूर्ण कर लेंगे तो इनको 10 लाख रुपये एक साथ मिलेगा।  किसी भी परेशानी की स्थिति में आप कॉल करके बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *