मोटरसाइकिल के इंजन बदल कर चलाने वाले चार गिरफ्तार

मेरठ ,

परीक्षितगढ़ पुलिस ने मोटर साइकिल के इंजन को बदलकर चलाने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से इंजन बदली हुई दो मोटरसाइकिल बरामद हुई।
परीक्षितगढ़ थाने के उप निरीक्षक मोहम्मद शाकिर और कुंवरपाल सिंह ने रविवार को चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को पकड़ा। जांच करने पर पता चला कि वे मोटरसाइकिल के इंजन बदलकर प्रयोग कर रहे थे। उनके कब्जे से पैसन-प्रो बाइक और स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई। इन दोनों ही बाइकों के इंजन बदल कर चलाया जा रहा था।
पकड़े गए बदमाशों में दीपक पुत्र ओमवीर निवासी मवाना काबुली गेट चौहान चौक थाना मवाना, शकील पुत्र साबिर निवासी ग्राम तिहाई मोहल्ला चौधरीपुरा थाना मवाना, शाकिब पुत्र सलीम निवासी अटौरा रोड मोहल्ला कल्याण सिह थाना मवाना और दिलशाद पुत्र आस मोहम्मद निवासी अटौरा रोड मोहल्ला कल्याण सिह थाना मवाना शामिल है। इनके खिलाफ मवाना थाने में मुकदमे दर्ज हैं। इन लोगों से पूछताछ कर इंजन बदलने वाले लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। इन चारों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इन्हें पकडऩे वाली टीम में राजकुमार, परमजीत सिंह, कपिल भाटी, रवि यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *