संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं, रक्तदान करने को महादान कहते हैं – हर्ष वर्धन
बड़े मंगल (ज्येष्ठ माह के तृतीय मंगलवार) के पावन अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के सेक्टर-25, इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में पूरे विधि विधान से हनुमान चालीसा का पाठ करके, हनुमान जी की आरती कर, सबके स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना की गयी ढ्ढ छोला-चावल तथा शरबत का भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया साथ ही रक्तदान करने की अपील भी की गयी ढ्ढ भंडारे में आने वाले हनुमान भक्तों से प्रतिवर्ष एक बार रक्तदान करने की प्रार्थना की गयी ढ्ढ कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डा0 रूपल अग्रवाल व ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये व प्रसाद वितरण किया ।
इस अवसर पर हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सभी हनुमान भक्तों को बधाई दी और कहा कि, मंगलवार के दिन हनुमान जी के नाम का जाप करने से सब मंगल ही मंगल होता है ढ्ढ संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं, रक्तदान करने को महादान कहते हैं ढ्ढ हर्ष वर्धन अग्रवाल ने हनुमान भक्तों से प्रार्थना की है कि हनुमान भक्त प्रतिवर्ष रक्तदान अवश्य करें ढ्ढ कोरोना महामारी के बाद मरीजों के इलाज के लिए खून की खपत बढ़ गयी है परन्तु रक्दाताओं की संख्या लगभग आधी रह गयी है ढ्ढ ऐसी परिस्थिति में स्वस्थ जन-मानस के रक्तदान से ही मरीजों को जीवनदान मिल सकता है ढ्ढ
ट्रस्ट की ट्रस्टी डा0 रूपल अग्रवाल ने हनुमान जी की महिमा गुणगान करते हुए कहा कि हनुमान जी साक्षात परमेश्वर रूद्र हैं ढ्ढ वह महावीर ही हैं जो हर युग में अपने भक्तों की समस्याओं का समाधान करते हैं व थोड़ी सी प्रार्थना और पूजा से शीघ्र प्रसन
