लखनऊ स्टेशन पर यात्रियों ने पीएम को सुना

-मंडल के 10 स्थानों को कॉन्फ्रेंसिंग के लिये चिन्हित किया गया

लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से वार्ता करते हुए संवाद स्थापित किया। योजना की समीक्षा करते हुए इस योजना के लाभार्थियों पर इसके पडऩे वाले प्रभाव का आंकलन किया। इसी क्रम में उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल के कुल 10 स्थानों को इस कॉन्फ्रेंसिंग को चिन्हित किया गया था जिसमें लखनऊ, वाराणसी व लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय के सभागार में वीडियो प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी। वहीं बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या, जौनपुर, प्रयाग, उन्नाव तथा जौनपुर सिटी स्टेशनों पर इस कॉन्फ्रेंसिंग के ऑडियो प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी की गयी। साथ ही राज्य की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और केवीके केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए  कार्यक्रमों की इस श्रृंखला के तहत, योजना के लाभार्थी मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों, संसद सदस्यों, विधान सभा सदस्यों और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ भी प्रधानमंत्री ने बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *