सोमवती अमावस्या पर अन्न सेवा का आयोजन

मेरठ

सोमवती अमावस्या के अवसर पर देहली गेट स्थित शनि मंदिर पर आज अन्नसेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि अन्न सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अन्न सेवा के माध्यम से प्रसाद के रूप में अन्न उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस अन्न सेवा संकल्प का दायरा निरन्तर बढ़ रहा है और सहयोगियों के साथ से भिन्न-भिन्न जगहों पर इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रशान्त कौशिक ने बताया कि 1 जनवरी 2021 को अन्न सेवा संकल्प का शुभारंभ किया गया था और ईश्वर की कृपा से तभी से इसका आयोजन प्रत्येक हफ्ते किया जा रहा है और आज का यह आयोजन लगातार 71वें हफ्ते का आयोजन रहा है।
संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि आज का आयोजन संवाद फाउंडेशन के संरक्षक, शिक्षाविद्, समाजसेवी सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यपाल दत्त शर्मा के द्वारा किया गया। इस आयोजन में रिक्शाचालकों, भिक्षुको और राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद के रुप में वितरण कर अन्न सेवा का कार्य किया गया। ?इस अवसर पर सत्यपाल दत्त शर्मा ने कहा कि सामाजिक दायित्वों का हम सभी को निर्वहन करना चाहिए, सामाजिक कार्यों से ही व्यक्ति के अंदर बदलाव आता है और उसका व्यक्तित्व पूर्ण होता है। संवाद फाउंडेशन के सदस्य राजकुमार गोयल ने कहा कि सेवा करने का भाव ही सर्वोत्तम भाव है, उन्होंने सभी को साधुवाद देते हुए अपना पूरा सहयोग इस संकल्प की सफलता के लिए देने की बात कही।
विनायक शर्मा ने कहा कि अन्न सेवा का आयोजन एक सार्थक प्रयास है इसके माध्यम से मानव सेवा होती है। संस्था के सदस्य वत्सल कौशिक ने कहा कि यह एक पवित्र संकल्प है। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने कहा कि इस आयोजन पर ईश्वर का आशीर्वाद हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रेरणादायक है, उन्होंने कहा कि अन्न सेवा के माध्यम से अन्न, प्रसाद वितरण करना एक सार्थक और प्रेरक प्रसंग है। इस अवसर पर सत्यपाल दत्त शर्मा, प्रशांत कौशिक, राजकुमार गोयल, विनायक शर्मा, वत्सल कौशिक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *