प्रयागराज में बाढ़ में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनी एनडीआरएफ की टीमें

प्रयागराज

बीते 10 दिनों से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति बनी है। गंगा और यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।जिसके बाद हजारों लोगों ने प्रशासन द्वारा बने बाढ़ राहत शिविर केंद्र में शरण ले रखी है। वहीं, एनडीआरएफ की टीम भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर कर रही है।2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके बाद के हालात में लोगों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की 18 से अधिक टीमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
प्रयागराज की अगर बात करे तब एनडीआरएफ के द्वारा अब तक 42 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, बहुत से मरीज भी थे जिन्हें एनडीआरएफ के द्वारा अस्पताल भी भेजा गया है। प्रयागराज में एनडीआरएफ ने 24 अगस्त से कमान संभाल रखी है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *