मौसम विभाग ने मानसून जाने की 3 अक्टूबर घोषित की थी

भोपाल

मौसम विभाग ने 2020 में ही भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों में मानसून की विदाई का समय आगे बढ़ाते हुए 3 अक्टूबर किया था। इसमें विभाग ने पिछले 60 सालों के आंकड़ों का अध्ययन किया था, लेकिन इस साल ही मानसून इस समय से करीब 10 दिन पहले इंदौर से विदा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर से मानसून की विदाई 23 सिंतबर के आसपास संभावित है।
मौसम विभाग द्वारा हर साल मानसून के आने और जाने की संभावित तारीखों की घोषणा की जाती है। वहीं मानसून के आने और जाने के बाद इनकी असल तारीखों को दर्ज भी किया जाता है। विभाग ने 1950 से वर्ष 2000 तक की स्टडी के आधार पर पहले भोपाल से मानसून की विदाई 20 से 25 सितंबर के बीच की रखी थी, लेकिन पिछले साल ही आई नई स्टडी में 1961 से 2020 तक की तारीखों का अध्ययन करने के बाद विभाग ने भोपाल से मानसून की विदाई के लिए 3 अक्टूबर की तारीख घोषित की है। लेकिन इस बार मानसून पुरानी तारीखों के आसपास ही विदा होने की तैयारी में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार साल मानसून 20 से 25 सितंबर के बीच इस विदा हो जाएगा, संभावित तारीख 23 सितंबर है। यानी घोषित तारीख से करीब 10 दिन पहले मानसून की विदाई होगी। इससे सितंबर अंत और अक्टूबर की शुरुआत में मिलने वाला पानी नहीं मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *