चुक्खूवाला वार्ड में चला सफाई अभियान

देहरादून

नगर निगम की ओर से रविवार को चुक्खूवाला वार्ड में स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान के तहत सफाई कार्य किया गया। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा ने स्थानीय लोगों से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही अफसरों को निर्देश दिए कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए वाहनों को समय से भेजना सुनिश्चित करें। इस दौरान स्थानीय पार्षद व लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *