पूर्व सैनिकों को जीवन प्रमाणपत्र में आ रही दिक्कतें

देहरादून

गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था क्लेमनटाउन के पूर्व सैनिकों के शिष्टमंडल ने उत्तराखंड एक्स सर्विस मैन लीग के प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल (से.नि) एमएस असवाल से मुलाकात की। बताया कि पूर्व सैनिकों को स्पर्श पोर्टल की सूचनाएं भेजी जा रही हैं। जीवित प्रमाण पत्र को डिजिटल अथवा मेनुअल तकनीक से भरने की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि नवंबर के अंत तक प्रमाण पत्र बैंक में जमा करना होता है। अब इस नई तकनीक के कारण पूर्व सैनिकों को दिक्कत हो रही है। कामन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं, लेकिन वहां तकनीकी खामियों के कारण पूर्व सैनिक परेशान हैं। जब तक यह स्पर्श पोर्टल व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक पुराना विकल्प भी रखने का सुझाव रखा। एमएल असवाल ने कहा कि इस समस्याओं को लेकर जल्द अधिकारियों से मिला जाएगा। शिष्टमंडल में कैप्टन (से.नि) आलम सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर (से.नि)आरसीएस रावत, सूबेदार मेजर (से.नि)बादर सिंह रावत, सूबेदार मेजर (से.नि)जयपाल सिंह रावत, कैप्टन (से.नि)मोहन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *