हाथी से बचने के प्रयास में खाई में गिरा व्यक्ति, घायल
देहरादून
प्रातः लगभग 3.30 बजे थाना कोटद्वार द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सिद्धबलि मंदिर से दो किमी. आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है। एसडीआरएफ की टीम ने घायल व्यक्ति का सफल रेस्क्यू किया। यहां सूचना पर पोस्ट कोटद्वार से संजय नेगी के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि घायल व्यक्ति सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी धाम, पट्टी डबरालस्यू, लैंसडाउन का निवासी है।
