उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को चुना, शरद पवार ने किया ऐलान

नई दिल्ली ,

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा नीत एनडीए के उम्मीदवार के एलान करने के बाद विपक्षी दलों ने भी अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया। विपक्षी दलों ने मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। जानकारी के अनुसार एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम का एलान किया है। आपको बता दें कि मार्गरेट अल्वा गोवा की राज्यपाल रह चुकी हैं। वो कर्नाटक की रहने वाली हैं।
इससे पहले शनिवार शाम को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा की गई थी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी घोषित किया था। पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में धनखड़ के नाम पर मुहर लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *