प्रधान संगठन पदाधिकारियों के नाम तय

रुड़की

लक्सर ब्लॉक के 53 में से 34 प्रधानों ने बैठक कर प्रधान संगठन के संरक्षक, अध्यक्ष सहित पांच पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारी नामित किए। हालांकि, कुछ प्रधानों ने इसे गलत बताया है, जबकि दूसरा पक्ष बहुमत के आधार पर प्रस्ताव पारित किए जाने की बात कह रहा है। हरिद्वार में पंचायत चुनाव पिछले साल हो चुके हैं। इसके बाद कई ब्लॉक में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन की इकाई भी गठित हो गई है। लक्सर विकासखंड के प्रधानों ने भी पिछले दिनों बैठक की थी। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव आया था, लेकिन दाबकी और ढाढेकी पंचायत के प्रधानों ने इस पर आपत्ति जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *